देश की सबसे बड़ी क्षात्रियो की संस्था अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता लखनऊ की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश,लखनऊ,30 अक्टूबर 2022,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता लखनऊ की इकाई की पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार दिनांक  30 अक्टूबर 2022, रविवार को सम्मानित पदाधिकारियों की एक परिचयात्मक बैठक मंजीत कुमार सिंह जिलाध्यक्ष लखनऊ की अध्यक्षता में रघुवंशी लॉज, कृष्णा नगर, केशरी खेड़ा फाटक के पास,लखनऊ ( उप्र ) में सम्पन्न हुई ,बैठक में डा. अजय कुमार सिंह  ने सभी आगंतुकों का स्वागत, अभिनंदन करते हुए बताया कि विगत काफी समय से क्षत्रिय महासभा की गतिविधियां लखनऊ में नगण्य हो गई थी,अतएव सम्मानित पदाधिकारियों में जागरूकता पैदा करने एवं आपस में एक – दूसरे का परिचय प्राप्त करने के उद्देश्य से आज यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जननायक सिंह गौतम , शिव बहादुर सिंह , अरुण सिंह चंदेल, मनोज सिंह रघुवंशी,धर्मराज सिंह  तथा विनायक सिंह चौहान  ने अपने – अपने वक्तव्य में क्षत्रिय समाज को एक जुट करने , सबको साथ लेकर सर्व समाज की सेवा करने तथा राष्ट्र हित में अपना योगदान दिए जाने का आह्वान किया।

बैठक में सर्व सम्मति से निम्न निर्णय लिए गए :- (1):- आगामी *मकरसंक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन बड़े रूप में किया जाय, जिसमे मान. मुख्यमंत्री महोदय सहित अन्य क्षत्रिय मंत्रियों, क्षत्रिय सांसदों तथा क्षत्रिय विधायको आदि को आमंत्रित किया जाये और पूरे भारत वर्ष के अपने संगठन के सम्मानित राष्ट्रीय, प्रदेशीय , प्रान्त स्तरीय, मंडलीय तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाय। (2):- जिला स्तर पर संगठन का एक बैंक खाता खोलकर धन संग्रह किया जाय ताकि खिचड़ी भोज के आयोजन में कोई कमी न रहने पाए । (3):- लखनऊ महानगर के प्रत्येक वार्ड में क्रमवार स्थानीय क्षत्रिय भाई – बहनों की साप्ताहिक बैठक आयोजित कर उन्हें संगठन से जोड़ा जाए तथा उनका विवरण पदाधिकारी रजिस्टर में अंकित किया जाय ।(4):- लखनऊ के सभी सम्मानित पदाधिकारियों के नाम, पद,पता तथा मो.न. आदि का पत्रक छपवाकर सभी सम्मानित पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया जाय और उस पत्रक का जो न्यूनतम खर्च आए , प्रति सदस्य प्राप्त किया जाय। (5):- लखनऊ महानगर में प्रदेश कार्यालय की व्यवस्था की जाये  (6):- प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को मासिक बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाय और प्रत्येक पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य की जाये । (7):- वार्ड लेवल में क्षत्रिय समाज की एक – एक ऐसी टीम तैयार की जाय, जो अपने – अपने वार्ड में किसी भी क्षत्रिय भाई – बहन के साथ घटित किसी भी प्रकार की घटना की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित क्षत्रिय भाई – बहन को तात्कालिक मदद/सहायता उपलब्ध करा कर अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचित किया जाय। (8):-  नव वर्ष, मकरसंक्रांति तथा गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक चौराहे एवं प्रमुख मार्गों पर होर्डिंग लगवायी जाय।(9):- क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रमों को विस्तार से इलेक्ट्रोनिक मीडिया एवं प्रिन्ट मीडिया के माध्यम से प्रचार – प्रसार किया जाय । (10):- लखनऊ जनपद स्तर पर एक 11 या 21 सदस्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की ऐसी टीम तैयार कर अधिकृत की जाय, जो शासन/प्रशासन से सम्पर्क स्थापित कर क्षत्रिय समाज की समस्याओं का समाधान कराए। (11):- प्रत्येक मासिक बैठक में अपने क्षत्रिय भाई, बहनों की समस्याओं को संकलित कर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कर उनका हर हाल में समाधान कराया जाय आदि।  समस्त कार्यक्रम  का संचालन विशिष्ट अथिति व प्रवक्ता अरुण सिंह चंदेल ने किया।  बैठक के अन्त में  मनोज सिंह रघुवंशी जी ने सभी आगंतुकों का पुनः स्वागत, अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मंजीत कुमार सिंह जी ने सभी को अवगत कराया कि आगामी दिनांक – 06-11-2022 रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता महिला प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक प्रस्तावित है।

बैठक में प्रमुख रूप से सर्व डा०  अजय कुमार सिंह (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), शिव बहादुर सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राजा प्रतीक शाही (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), अरूण सिंह चंदेल (राष्ट्रीय प्रवक्ता), जननायक सिंह गौतम (अध्यक्ष, अवध प्रान्त), धर्मराज सिंह एड. (प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ), विनायक सिंह चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष),राना प्रताप सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), मनोज सिंह रघुवंशी (प्रदेश संगठन मंत्री), सुधीर कुमार सिंह चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ), डा.राकेश प्रताप सिंह (जिला महासचिव), अंकुर सिंह (उपाध्यक्ष मण्डल अयोध्या), विष्णु प्रताप सिंह एड.(जिला संगठन सचिव विधि प्रकोष्ठ), प्रदीप सिंह (जिला उपाध्यक्ष युवा), धीरज सिंह (जिला सचिव युवा), सर्वेश सिंह (अध्यक्ष, ब्लॉक माल),अतुल कुमार सिंह,अर्जुन सिंह चौहान,अनुज सिंह,दिवाकर सिंह तथा मानस राज सिंह आदि सैकड़ों क्षत्रियों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।अनेक पत्रकार बंधुओं ने भी भी भाग लिया। धन्यवाद प्रस्ताव के बाद जिलाध्यक्ष मंजीत ने बैठक के समापन की घोषणा की। बैठक सकुशल सम्पन्न हुई।

@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम 

Be the first to comment

Leave a Reply