नीतीश कुमार इस्‍तीफा LIVE: महागठबंधन टूटा, यहां पढ़‍िए लेटेस्‍ट अपडेट्स

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। नीतीश की जनता दल (यूनाइटेड) और लालू प्रसाद यादव की राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का महागठबंधन बिखर गया है। बुधवार (26 जुलाई) को जेडीयू के विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश ने शाम को राज्‍यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मिलकर अपना इस्‍तीफा सौंपा।

यहां पढ़ें Nitish Kumar Resignation Live Updates:

7.00 PM: कफन में जेब नही होता है। धन संपत्ति अर्जित करने की प्रवृति गलत। नोटबंदी का सवाल हो या राष्ट्रपति चुनाव क्या हम अपनी राय प्रकट नहीं करते? : नीतीश कुमार

6.58 PM: नोटबंदी का समर्थन करने की वजह से मेरे ऊपर कई आरोप लगे। जनहित में मैंने नोटबंदी का समर्थन किया। : नीतीश कुमार

6.57 PM: ये कोई संकट नहीं है, ये अपने आप लाया गया संकट था। अगर वो सफाई देते तो हमलोगों को भी आधार मिलता। : नीतीश कुमार

6.56 PM: अंतरात्मा की आवाज पर फैसला किया। लालू जी के साथ मेरी कोई संवादहीनता नहीं थी। : नीतीश कुमार

6.54 PM: मैंने कभी किसी का इस्तीफा नहीं मांगा था, सिर्फ आरोपों पर सफाई मांगी थी। तेजस्वी पर आरोपों से गलत धारणा बन रही थी। : नीतीश कुमार

6.53 PM: इस माहौल में महागठबंधन का नेतृत्व करना संभव नहीं रह गया था। : नीतीश कुमार

6.53 PM: शराबबंदी का फैसला कर बिहार में सामाजिक परिवर्तन की शुरूआत की है। मैंने जनता के हित में काम किया। : नीतीश कुमार

6.52 PM: मैंने भरसक गठबंधन धर्म का पालन किया। मैंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। : नीतीश कुमार

6.51 PM: नीतीश कुमार ने इस्‍तीफा देने के बाद कहा कि 20 महीने तक उन्‍होंने गठबंधन चलाया है।

6.50 PM: पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक जारी है।

6.40 PM: नीतीश कुमार ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दिया।

6.30 PM: बिहार सीएम नीतीश कुमार राज्‍यपाल से मिलने पहुंचे।

 

Read More- Jansatta