पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह में राष्ट्रपति भाग लेंगे

नयी दिल्ली, 15 नवंबर 2021, राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद 16 और 17 नवंबर, 2021 को दो दिन की यात्रा पर पंजाब और हरियाणा जाएंगे। राष्ट्रपति चंडीगढ़ में 16 नवंबर, 2021 को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति हरियाणा में 17 नवंबर, 2021 को भिवानी जिले के सुई गांव का दौरा करेंगे। इस गाँव को महादेवी परमेश्वरीदास जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रपति इस गाँव में सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। आपको बताते चले कि 09 नवंबर को कॉलेज का स्थापना दिवस था, जिसे बड़ी धूम धाम से मनाया गया। आगे शताब्दी वर्ष समारोह में राष्टपति शिरकत करेंगे। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज 2003 में डीम्ड विश्वविद्यालय बन गया और 2009 में पीईसी विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी के रूप में फिर से पंजीकृत हुआ। @फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply