पार्टियों द्वारा नाखुश किये गये उम्मीदवारों का हर तरफ हो हल्ला, कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में प्रेस वार्ता कर महिला नेता ने लगाये ये आरोप

  •  वार्ड 5 जवाहर नगर से कानपुर कांग्रेस की महिला पार्षद प्रत्याशी है महिला नेता
  •  श्रीमती रीता सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पर लगाया गंभीर आरोप
  •  महिला नेता का कहना टिकट देने के बाद काटकर निभाया गया मामा भांजी वाद
  •   हर राजनीतिक पार्टी का लगभग यही हाल, टिकट पाये प्रत्याशियों को नही पचा पा रहे निराशा हाँथ लगे नेता

कानपुर. (सर्वोत्तम तिवारी) निकाय चुनाव में राजनीतिक पार्टियों द्वारा टिकट वितरण में किया गया खेल आज किसी से छिपा नहीं है|
फिर चाहें वो मेयर के टिकट रहे हों या सभासद उम्मीदवारों का चयन करना| पार्टियों ने जैसे ही अपने पत्ते खोले तो “कहीं खुशी-कहीं गम” का माहौल हो गया| मेयर प्रत्याशियों के साथ साथ ज्यादातर वार्डों में प्रत्याशी अपनों के ही निशाने पर हैं|

वार्ड 5 जवाहर नगर महिला नेता कांग्रेस रीता सिंह

आज कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी की महिला नेता ने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पर गम्भीर आरोप लगाये|
महिला नेता रीता सिंह ने बताया कि वार्ड 5 जवाहर नगर से उन्हें पार्टी द्वारा पार्षद प्रत्याशी बनाने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष ने एक पूर्व मंत्री के दबाव में रीता सिंह का टिकट काट कर पूर्व विधायक संजीव दरियावादी की भांजी अल्का सोनकर को टिकट दे दिया| वार्ता के दौरान रीता सिंह ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी के सिम्बल पर अपना नामांकन करा चुके हैं, अगर पार्टी ने मेरी बात न सुनी और प्रत्याशी नहीं बनाया तो जवाहर नगर की पूरी वार्ड कमेटी सामूहिक इस्तीफा दे सकती है|