पीएम के वाराणसी आने से पहले BHU गेट पर प्रोटेस्ट, विरोध में छात्रा ने मुंडवाया सिर

वाराणसी. पीएम के दौरे से कुछ देर पहले पर गर्ल्स स्टूडेंट ने BHU के मेन गेट को जाम कर दिया। हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रही लड़कियों का आरोप है कि छेड़खानी की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लड़कियों का आरोप है कि गुरुवार की रात बीएचयू कैंपस में भारत कला भवन के पास ऑर्ट्स फैकेल्टी की छात्रा के साथ तीन लड़कों ने उसके साथ छेड़खानी की । शोर मचाने पर भी 20 मीटर दूर खड़े सुरक्षा गार्ड्स ने कोई मदद नहीं की। पीड़ित लड़की ने हॉस्टल आकर वार्डेन से शिकायत की। इसके साथ ही उसने चीफ प्रॉक्टर को भी उसकी सूचना दी।
लड़कियों का एक और आरोप
लड़कियों का आरोप है कि जब उनसे शिकायत की गई तो उन्होंने कहा, “पीएम का दौरा है। अभी आप सभी लोग शांत रहिए।” उधर प्रोटेस्ट कर रही बीएफए स्टूडेंट आकांक्षा सिंह ने विरोध के दौरान सिर के बाल मुंडवा लिया। उसका कहना है कि छेड़खानी होते रहे और हर वक्त हम खामोश रहे, ऐसा नहीं हो सकता है।
-बता दें कि पीएम मोदी को BHU मेन गेट के रास्ते ही पीएम मोदी को दुर्गाकुंड जाना है। लड़कियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन भी सकते में हैं। इस बीच प्रॉक्टोरियल बोर्ड से लड़कियों की बातचीत फेल हो गई है।
‘खिड़कियों पर होते हैं अश्लील इशारे’
-प्रोटेस्ट कर रही रश्मि ने बताया,”हॉस्टल की खिड़कियों पर लड़के पत्थर में लेटर लिखकर फेंकते है। खिड़कियों पर खड़ा होने पर लड़कियों को अश्लील इशारे करते हैं। विरोध करने पर कहते है, कैंपस में दौड़ाकर कपड़े फाड़ देंगे।
-स्टूडेंट पल्लवी ने कहा, ” कैंपस में ही लड़के फिजिकली एब्यूज कर रहे है। कपडे फाड़ने की धमकी तक दी जाती है। कल की घटना के बाद हम सभी को खामोश रहने की चेतावनी दी गयी है। सर्कुलर जारी किया गया है शाम 6 बजे के बाद सुबह में अंधेरे तक लड़कियां ना निकले। ये कैसी आजादी है।
दोषी लड़कों पर कार्रवाई होगी: चीफ प्रॉक्टर
-चीफ प्रॉक्टर ओ एन सिंह ने कहा, ” लड़कियों को बात करके समझाने की कोशिश हो रही है। सभी दोषी लड़को पर कार्रवाई की जाएगी।
Read more at-