प्रधानमंत्री ने मणिपुर में भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

नयी दिल्ली,30 जून 2022,प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन. बीरेन सिंह से बात की और राज्‍य में हुए दुःखद भूस्‍खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“मणिपुर के मुख्यमंत्री @NBirenSingh जी से बात की और एक दुःखद भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं”

आईये आपको बताते चले कि मणिपुर में तामेंगलोंग, सेनापति, कांगपोकपी और नोनी सहित मणिपुर के पहाड़ी जिले लगातार बारिश से भारी तबाही की चपेट में हैं। राज्य के बाकी हिस्सों से कई स्थान कटे हुए हैं क्योंकि बड़े पैमाने पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ ने पहाड़ी क्षेत्र में सड़कों, पुलों, घरों, जंगल और धान के खेतों को नुकसान पहुंचाया है। @फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम