फ्रांसीसी नागिरक चार्ल्स शोभराज पुनः सुर्खियों में ,

नयी दिल्ली,24 दिसंबर 2022 ,चार्ल्स शोभराज का नाम पुनः सुर्खियों में जब आया नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया। चार्ल्स को उसकी उम्र के आधार पर रिहा करने का फैसला नेपाल अदालत ने लिया था। इसको दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में 2003 में नेपाली जेल कैद किया गया था ।

खास बात यह है कि अदालत ने रिहाई के 15 दिनों के भीतर शोभराज के निर्वासन का आदेश भी दिया ।” उसे आव्रजन कार्यालय भेजा गया वहां से फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को 19 साल के बाद जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

आपको बताते चले कि चार्ल्स पर सन 1972 में थाईलैंड में पांच लड़कियों के कत्ल का इल्जाम था, जिसके बाद उसका नाम बिकिनी किलर पड़ गया। वहां के कानून के मुताबिक, इतने कत्ल के बाद चार्ल्स को फांसी की सजा मिलनी लगभग तय थी,यह बात चार्ल्स जनता था लेकिन वहां के कानून में एक शर्त ये भी थी कि ये सजा उसे 20 सालों के अंदर ही मिलनी चाहिए और कानून की इसी शर्त को चार्ल्स ने अपनी जिंदगी का हथियार बना लिया। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने किलर चार्ल्स शोभराज को उसकी वृद्धावस्था के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया है।

शोभराज दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में साल 2003 से नेपाल की काठमांडू जेल में बंद था। इससे पहले उसने खुद भी जेल की सजा पर 75 परसेंट करने की मांग की थी। यह कुख्ताप्रधि भारत ,नेपाल ,फ्रांस और अनेक देशो में वांटेड रहा था,भारतीय-वियतनामी मूल का फ्रांसीसी नागिरक चार्ल्स शोभराज (78) इस समय बीमारी से जूझ रहा है।नेपाल जेल से रिहा होने के बाद फ्रांस के लिए रवाना कर दिया गया है, सूत्र बताते है। 
@ रिपोर्ट: अरुण सिंह चंदेल,वरिष्ठ पत्रकार.

Be the first to comment

Leave a Reply