ब्रेकिंग न्यूज़- मोरबी में मच्छु नदी का पूल टूटा कई लोग मरे,

नयी दिल्ली ,30 अक्टूबर 2022 ,गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर शाम केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 70 से अधिक लोग मच्छु नदी में जा गिरे । इस दुर्घटना में 60 से ज्यादा लोगों की लाशें देर रात तक बाहर निकाली गईं। वहाँ के अधिकारियों ने बताया कि 70 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

देर रात तक लोगो के निकले जाने का सिलसिला चल रहा था।बताया जाता है कि लगभग 100 लोग अब भी लापता हैं। ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है और दो साल तक बंद रहा था।

कुछ समय पहले 2 करोड़ रुपये लगा के इसकी मरम्मत का करायी जा चुकी है। दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को ही इसे जनता के लिए पुनः से चालू किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय पुल के ऊपर 400 से 500 लोग खड़े थे। जबकि पुल की क्षमता 100 लोगों की है।

@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply