नयी दिल्ली, 13 जून 2022 3:00PM ,भगवान बुद्ध के चार कपिलवस्तु पवित्र अवशेष आज 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए मंगोलिया पहुंचे। ये पवित्र अवशेष केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में 25 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ वहां पहुंचे हैं। इन पवित्र अवशेषों का बहुत श्रद्धा और औपचारिक धूमधाम के साथ उल्लनबातार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगोलिया की संस्कृति मंत्री, सुश्री च नोमिन, सांसद/भारत मंगोलिया मैत्री समूह की अध्यक्ष सुश्री सरंचिमेग, मंगोलिया के राष्ट्रपति के सलाहकार श्री खांबा नोमुन खान, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इन पवित्र अवशेषों के भारत से मंगोलिया आने पर भारत और मंगोलिया के बीच ऐतिहासिक संबंध और भी सुदृढ़ होंगे। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि शिष्टमंडल के माध्यम से भारत भगवान बुद्ध के शांति संदेशों को विश्व तक पहुंचा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि गंदन मठ में बुद्ध की मुख्य प्रतिमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2015 में मंगोलिया के लोगों को उपहार में दी गई थी तथा इसे 2018 में संस्थापित किया गया।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.