भविष्यफल: गोवर्धन पर शुक्र का हस्त नक्षत्र में आना, देकर जाएगा सेहत का खजाना

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार चंद्र तुला राशि व चित्रा नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नेऋत्य, राहुकाल प्रातः 10.30 से दिन 12:00 तक।

आज का विशेष उपाय: बेहतर स्वास्थ्य हेतु भगवान श्रीराधा-कृष्ण पर गुलाबी फूलों की माला चढ़ाएं।

आज का महामंत्र: ॥ श्री कृष्ण हृषीकेशाय नमः ॥ इस मंत्र से खूबसूरती में निखार आता है।

 

मेष: महत्वपूर्ण काम बिगडे़ंगे। मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

वृष: उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगीं। धन-लाभ के योग हैं। अकस्मात व्यय से परेशानी होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। विरोधी व प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतजार करें। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

सिंह: अटके हुए सरकारी कामों को निपटाएंगे। शेयर बाजार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। शॉर्टकट नुकसान देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कन्या: रोजगार में तारीफ हासिल होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभांवित होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

तुला: परिजनों की डिमांड पूरी करनी पड़ेगी। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृश्चिक: सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहायों की सहायता करेंगे। सेवा का प्रतिफल मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

धनु: सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारीगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मकर: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कुंभ: विरोधियों से झड़प होगी। दिन बेकार साबित होगा। आस-पास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। प्रयास से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

read more at-