भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1693 – लंदन में पहली महिला पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन।
1759 – ब्रिटेन के सेना अधिकारी जनरल जेम्स वोल्फ ने क्यूबेक पर कब्जा जमाने की शुरुआत की।
1893 – पंजाब के महाराजा रंजीत सिंह का निधन।
1914 – अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1939 – प्रसिद्ध संगीतकार एवं अभिनेता राहुल देव बर्मन का जन्म।
1940 – सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।
1957 – अमेरिका के लुसिआना और टेक्सास में आॅद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत।
1964 – नयी दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।
1967 – लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
1967 – भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
1980 – इतालवी विमान के तेरीहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 81 लोगों की मौत।
1981 – कंबोडिया ने अपना संविधान अपनाया।
1983 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस -205 लांच किया।
1998 – मलेशिया में कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला गया।
2007 – गोर्डन ब्राउन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
2008 – माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

 

read more- UNI