भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 15  जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1662 – किंग चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी काे अधिनियमित किया।
1795 – ‘मार्सिलेस’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
1864 – अमेरिका में कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन के मालवाहक कोयला ट्रेन से टकराने में 65 कैदियों की मौत हो गयी और 109 अन्य घायल हो गये।
1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
1923 – इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।
1927 – ऑस्ट्रियाई पुलिस की गोलीबारी 89 प्रदर्शनकारी मारे गये।
1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
1979 – भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1983 – अार्मेनियाई चरमपंथियों ने फ्रांस के ओरली में बमबारी की, जिससे आठ लोग मारे गए और 54 घायल हो गये।
1991 – अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक छोड़ा।
2012 – नेपाल के पारसी में बस दुर्घटना में 39 तीर्थयात्रियों की मौत।
2014 – मास्को में एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण उसमें सवार 20 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गये।

 

read more- UNI