भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1602….बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की हत्या।
1765….मुगल शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी सौंपी।
इसे राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।
1919….परमाणु वैज्ञानिक विक्रम अम्बालाल साराभाई का जन्म।
1914…..फ्रांस और ब्रिटेन ने आस्ट्रिया-हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920…..पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू।
1928…..एम्सटर्डम में नौवें ओलिंपिक खेल समाप्त।
1933…..क्यूबा का तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागा।
1936…..गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।
1941….फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया।
1962…..पहली बार एक साथ दो लोग अंतरिक्ष में गए।
1972…..इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।
1982…. प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन।
1984…..लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन।
1991…..विव रिचर्ड्स, डुजोन और मार्शल के लिए टेस्ट क्रिकेट में अंतिम दिन।
2012…..30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।

 

Read More- UNI