भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1881 – अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
1920- अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
1956 – भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1959 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
1962 – कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1964 – कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
1968 – भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1983 – भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रक्षेपित किया गया।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991 – उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 – रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों की टुकड़ी को वापस बुलाया।
1998 – उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
2005 – इराक की राजधानी बगदाद में अल-एम्माह पुल के ध्वस्त होने से 1199 लोगों की मौत।

 

Read More- UNI