भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली. 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1666 – लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।
1798 – फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1836 – सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1839 – चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
1857 – फ़्रांसीसी दार्शनिक और गणितज्ञ “आगस्ट कान्ट” का निधन।
1888 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म।
1937 – स्पेन में गृहयुद्ध की शुरुआत।
1914 – ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
1972 – ब्लैक सेप्टेम्बर ग्रुप के फिलीस्तीनी आतंकियों ने म्यूनिख ओलंपिक के एथलीट विलेज में घुसकर 11 खिलाडि़यों की हत्या की।
1986 – हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी जान की बाजी लगाने वाली नीरजा भनोट की कराची में मौत।
1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
1997 – नोबोले पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन।
2000 – नील्जिमालम्बा रूस में अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त होने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
2005 – मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत।
2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के अनुसार गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत।

 

Read More- UNI