भारत के राष्ट्रपति का चुनाव, 2022 (16वां राष्ट्रपति चुनाव)

(रिपोर्ट -अरुण सिंह चंदेल ,एडिटर इन चीफ, फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम)

नयी दिल्ली, 09 जून 2022,भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई, 2022 को समाप्त हो रहा है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 62 के अनुसार, निवर्तमान राष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति से पहले नए राष्ट्रपति का चुनाव पूरा करना आवश्यक है। संविधान के अनुच्छेद 324 में राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 तथा राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 के अनुसार भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संचालन का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण भारत निर्वाचन आयोग में निहित है।

आइये आपको बताते चले कि राष्टपति चुनाव कैसे होता है ,राष्ट्रपति का चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा के सभी सांसद और सभी राज्यों के विधायक वोट डालते हैं। इन सभी के वोट की अहमियत यानी वैल्यू अलग-अलग होती है। यहां तक कि अलग-अलग राज्य के विधायक के वोट की वैल्यू भी अलग होती है। एक सांसद के वोट की कीमत 700 होती है। वहीं, विधायकों के वोट की वैल्यू उस राज्य की आबादी और सीटों की संख्या पर निर्भर होती है।

चुनाव लड़ने वाला भारत का नागरिक होना चाहिए। उसकी उम्र 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। चुनाव लड़ने वाले में लोकसभा का सदस्य होने की पात्रता होनी चाहिए। इलेक्टोरल कॉलेज के पचास प्रस्तावक और पचास समर्थन करने वाले होने चाहिए। देश के सभी निर्वाचित सांसद और विधायक इसमें वोट देते हैं।
राष्टपति चुनाव: 776 सांसद हैं लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर,708 होती है हर सांसद के वोट की वैल्यू, 4120 हैं देश के सभी राज्यों के कुल विधायक,5,49,408 हैं सांसदों के कुल वोट की वैल्यू,5,49,474 हैं विधायकों के कुल वोट,549441 वोट चाहिए राष्ट्रपति बनने के लिए।

राष्टपति बनाने की दौड़ में प्रथम रूप से केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान है। पूर्ण संभावना है कि वह राष्टपति बनेगे ,अगर नहीं बनते है, तो देश के लिए गंभीर राजनीतिक संकट के रूप में राजनीतिक दर्शनशास्त्री इस बात को लेंगे। और कई दशकों तक चर्चा चल सकती है। वैसे एक और नाम भी है मायावती ,बी एस पी प्रमुख ,पर उन्होंने बनाने से इंकार कर दिया था। 

राष्ट्रपति चुनाव की प्रमुख तारीखें:-

  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि-29 जून

  • नामांकन पत्र की जांच की अंतिम तिथि-30 जून

  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि-2 जुलाई

  • मतदान की तारीख-18 जुलाई

  • वोटों की गिनती-21 जुलाई

Be the first to comment

Leave a Reply