मेरठ : आरोपियों को पकड़ने के बाद ब्रम्हपुरी थाने में हुआ दारू का जश्न

मेरठ में ब्रह्मपुरी पुलिस ने खाकीवर्दी को धुमिल करते हुए बिलकुल नहीं हिचकिचाए। पुलिस लोगों को कानून का पाठ पढ़ाती है कि शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक (harmful) है और शराब रोड पर पीना या शराब पीकर पीकर रोड घूमना गलत है। ऐसे में कानून का अपमान होता है। लेकिन इस नजारे में अगर पुलिस को देखा जाए तो बड़ा ही अजीब लगता है कि एक ओर पुलिस लोगों को कानून का पाठ पढ़ाती है वहीं, दूसरी ओर खुद जाम छलकाते हुए जश्न मनाती नजर आती है।

 

ब्रह्मपुरी पुलिस ने खाकी को किया तार-तार

जी हां बुधवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने खाकी की गरिमा को तार-तारकर दिया। कानून का पाठ पढ़ाने वाली खाकी ने थाने में खूब जाम छलकाए। कोई शराब पीकर जश्न मना रहा था तो कोई बीयर पीकर। जैसे ही मीडिया कर्मी ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और फ्लैश चमकी तो पुलिस कर्मी अपनी बोतल और गिलास छोड़कर भाग गए। अधिकारी पुलिस कर्मियों को सभ्यता के साथ-साथ शराब न पीने की भले ही कितनी नसीहत देते हों, लेकिन पुलिस कर्मी अपनी छवि सुधारने को तैयार नहीं है।

8 आरोपियों को पकड़ने पर मनाया जश्न

ब्रह्मपुरी पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास पर लूटे गए लोहे से लदे ट्रक को लिसाड़ी गेट से बरामद किया था। आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस खुलासे से ब्रह्मपुरी पुलिस को खुशी का ठिकाना नहीं मिला और थाने में ही दारू पार्टी का आयोजन किया गया। खूब शराब और बीयर के जाम छलकाए गए। दारू पीकर डांस किया गया। कानून का पाठ पढ़ाने वाली ब्रह्मपुरी पुलिस ने जिस तरह घंटों थाने में जाम छलकाए उस दृश्य को देखकर हर कोई हैरात में था।

 

read more at-