मोदी-आबे आज रखेंगे दोस्ती की पहली बुलेट ट्रेन की नींव, ये है पूरा शेड्यूल

अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे आज अहमदाबाद में देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की नींव रखेंगे। बुलेट ट्रेन का यह प्रोजेक्ट करीब 1 लाख करोड़ रुपए का है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली यह देश की पहली बुलेट ट्रेन 508 किमी का फासला 3 घंटे में तय करेगी। मौजूदा समय में यह दूरी तय करने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। ट्रेन की रफ्तार 320 किमी/घंटे के करीब होगी। इसके शुरू होने से मेक इन इंडिया को और ताक़त मिलेगी क्योंकि भारत में इसके उपकरण और कोच बनेंगे। दोनों नेता सुबह करीब 10 बजे साबरमती रेलवे स्टेशन के पास इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

2015 में हुई थी डील
बुलेट ट्रेन को लेकर दोनों देशों के बीच 2015 में मेमोरेंडम साइन किया गया था। इसके तहत जापान में टोक्यो से कोब से बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की तर्ज पर मुंबई से अहमदाबाद के बीच ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था। नवंबर, 2016 में पीएम मोदी ने अपने जापान दौरे के दौरान इस बुलेट ट्रेन में सफर किया था। उसी ट्रेन की टेक्नोलॉजी को भारत में इस्तेमाल किया जाएगा।

आज ये हो सकते हैं फैसले
पहला: 2022 तक शुरू होने वाली अहमदाबाद-मुम्बई बुलेट ट्रेन के प्रोजैक्ट का भूमि पूजन।
दूसरा: इंडिया-जापान एनुअल समिट। इस समिट में चीन को घेरने के लिए एशिया-अफ्रीका ग्रोथ कॉरीडोर पर चर्चा से लेकर सिविल न्यूक्लियर को-ऑप्रेशन और सी. प्लेन डील पर हो सकती है चर्चा।

ऐसा रहा आबे का पहला दिन
-दोपहर 3.30 बजे:एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ  ऑनर दिया गया। 8 कि.मी. लंबा रोड शो हुआ।
-शाम 4.30 बजे: पी.एम. मोदी और आबे साबरमती आश्रम पहुंचे।
-शाम 6.19 बजे: दोनों नेता सिद्दी सैयद की जाली पर पहुंचे। यह 500 साल पुरानी मस्जिद है। यहां मार्बल से बने जालीदार रोशनदान और खिड़कियां हैं जो दुनिया भर में मशहूर हैं।
-शाम 6.25 बजे: मोदी-शिंजो आबे हाऊस ऑफ
एम.जी. पहुंचे।
-रात 9 बजे:आबे हयात होटल लौट गए जहां उनके सम्मान में जापानी मंदिर जैसा दरवाजा बनाया गया था।

 

Read More at-