राजा भैया की बढ़ती लोकप्रियता देखकर सभी हैरत में

० व्हाट्सएप्प ने खड़े किये हाथ ,हर तरफ मचा है डंका , सभी राजनैतिक पार्टयों के पसीने छूटे
० कुछ ही दिनों में आकंड़ा लाखो के पार
० युवाओ की पहली पसन्द बनकर उभर रहे है ” रघुराज प्रताप सिंह ” राजा भैया ”

लखनऊ।  (नितिन कुमार ) सोशल मीडिया के चल रहे सर्वे को लेकर हर जगहों में चर्चा आम हो गई है कि प्रतापगढ़ के कुंडा के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह ” राजा भैया ” को नई पार्टी अब बनानी चाहिए ,जिसको लेकर लगभग हर चक चौराहो पर लोगो ने चर्चा करना शुरू कर दिया है।  रघुराज प्रताप सिंह ” राजा भैया ” की बढ़ती लोकप्रियता से राजनैतिक दलों में उठापटक मची हुई है। आपको बता दे उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में राजा भैया यूथ ब्रिगेड का गठन किया जा चूका है। व्हाट्सएप्प ग्रुप के जरिये सभी को जोड़ने का काम किया जा रहा है लेकिन कुछ ही दिनों में लाखो की संख्या पहुंचने के कारण व्हाट्सएप्प ही हैंग होने लगा जिससे टेक्निकल प्रॉब्लम सामने आने लगी थी अब टेक्निकल टीम द्वारा नए सॉफ्टवेयर बना कर इस समस्या को सही किया जा चूका है। अब एक समय पर एक लाख तक लोगो को जोड़ा जा सकता है।

प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ये भी बताया  कि सिर्फ एक व्हाट्सएप्प ग्रुप में 256 की संख्या में लोगो को जोड़ा जाता है इसमें कई ग्रूपो को बनाने का भी झंझट रहता है , टेक्निकल टीम द्वारा बनाये गए नए सॉफ्टवेयर से एक साथ लगभग एक लाख लोगो को जोड़ा जा सकता है और आपकी बात सीधे राजा भैया तक पहुंचेगी। कुछ ही समय में रघुराज प्रताप सिंह ” राजा भैया ” यूथ आइकॉन बन गए है।

सूत्रों की मने तो बढ़ती हुई लोकप्रियता देख सभी निर्दलीय विधायकों पर डोरे डालने में बीजेपी , समाजवादी पार्टी रणनीति बनाने में लगे है। चुनाव नज़दीक है लिहाज़ा दांव खेलने के लिए पार्टियां भी कमर कस रही है।