उत्तर प्रदेश,कानपुर,22 जून,2021,प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण,विकास की प्रकिया में सरकार को सलाह देने तथा उनके सशक्तिकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने के उद्देश्य को लेकर 2002 में महिला आयोग का गठन किया गया था। वर्ष 2004 में आयोग के क्रियाकलापो को कानूनी आधार प्रदान करने के लिए उ.प्र. राज्य महिला आयोग अधिनियम 2004 अस्तित्व में आया। तत्पश्चात पुन: जून 2007 में अधिनियम में कतिपय संशोधन कर आयोग का पुनर्गठन किया गया। पुन: दिनांक 26 अप्रैल 2013 को अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर आयोग का पुनर्गठन किया गया।
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या पूनम कपूर एवं सदस्य रंजन शुक्ला ने आज वन स्टाफ सेन्टर गोल चैराहा में महिलाओं से सम्बंधित घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न व अन्य समस्याओं की जन सुनवाई की। महिला जन सुनवाई में आज महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकरणों के 22 मामले प्राप्त हुये। उन्होंने पीड़ित महिलाओ से एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुनते हुये पीड़ित पक्ष के अलावा दूसरे पक्ष को भी बुलाकर उनके प्रकरणों को गम्भीरता से सुना एवं प्रकरणों के निस्तारण किये जाने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कोविड के दौरान लंबित प्रकरणों की सुनवायी करते हुये जांच कराकर ऐसे प्रकरणो में शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिलाओं को जागरुक करते हुये कहा कि वह अपने अधिकारों के साथ ही अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें एवं का
जन सुनवाई मे उन्होंने साकेत नगर निवासी वर्षा सक्सेना के द्वारा पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्यवाही न होने की शिकायत पर संबंधित पुलिस अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। दादा नगर निवासिनी अमिता ने ससुराल वालों के द्वारा दहेज की मांग किये जाने व मारपीट करने की शिकायत पर महिला थाना अध्यक्ष को प्रकरण में निष्पक्ष रुप से जांच कर पीड़ित करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त प्रभा शर्मा व छविराम के द्वारा कुलवन्ती अस्पताल में कोविड के दौरान उनके पति तथा छविराम के छोटे भाई की इलाज में अधिक धनराशि वसूल करने की शिकायत पर किदवई नगर थाने में जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीड़ित पक्ष के लोगो को शीघ्र राहत दिये जाने के भी निर्देश दिये।
जन सुनवाई में ए0सी0पी0 शिवा जी, डी0सी0पी रवीना त्यागी, अंकिता निगम, महिला थानाध्यक्ष स्नेह लता सहित संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.