राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए

नयी दिल्ली,09 नवंबर 2021,राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने आज सुबह (9 नवंबर, 2021) राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक पुरस्कार में वर्ष 2021 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री ने भाग लिया।जापान के पूर्व सीएम शिंजो आबे, गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम (मरणोपरांत) समेत 7 को पद्म विभूषण, रामविलास पासवान समेत 10 को पद्म भूषण और 102 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान दिया गया। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पीएम मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र को शामिल हैं। साथ ही बिहार के दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, उत्तरप्रदेश के मौलाना कल्बे सादिक़ और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को भी मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

कुल 102 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार दिए गए हैं, जिनमें गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वेल्स (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) का नाम शामिल है। इस साल पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। वहीं इनमें 10 विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। यह वर्ष 2021 के लिए पुरस्कारों की पहली श्रेणी थी। । इस साल उत्तराखंड की पांच प्रमुख हस्तियों पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी, पर्यावरणविद कल्याण सिंह, डॉ.योगी एरन, डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय और किसान प्रेम चंद शर्मा को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाली हस्तियों को बधाई दी है।

@फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम