राष्ट्रीय विकलांग पार्टी लड़ेगी विधानसभा चुनाव,प्रत्याशीयों का चयन शुरू

उत्तर प्रदेश,कानपुर| विधान सभा चुनाव 2022 में है और सभी पार्टीयो ने अपने पेतरे दिखाने शुरू कर दिये है, कई दल इस बार नये रूप में दिखेगे, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी,इस बात का ऐलान एक बैठक कर दी | इसके लिए बूथ लेबल कमेटी तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पुरी हो चुकी है| जल्द ही प्रत्याशीयों की घोषणा की जायेगी| ये निर्णय राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता हुयी बैठक की लिया गया|
राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बैठक में कहा की विकलांग,विधवा, किन्नर, वृद्ध, महिला, युवाओं को राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिये राष्ट्रीय विकलांग पार्टी पुरे दम खम से अपने प्रत्याशी उतारेगी| बैठक में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने विकलांग उत्पीडन के मामलों में पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने का मामला उठाया गया | जिस पर 7 जून को पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया| बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की विकलांग, विधवा, वृद्ध, महिला, युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिये आन्दोलन शुरू किया जायेगा|
आज की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, जिला महासचिव आनन्द तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा कान्ति देवी कुशवाहा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शिव देवी सिंह चौहान, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, दिनेश यादव, बंगाली शर्मा, राजकुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला, रामकुमार गुप्ता, गंगा सागर आदि शामील थे |

@ फोर्थ इंडिया न्यूज़

Be the first to comment

Leave a Reply