शहर भर में आयोजित हुये खिचड़ी भोज

  •  मकर संक्रान्ति के अवसर पर जगह-जगह हुये खिचड़ी वितरण कार्यक्रम
  •  गरमा-गरम खिचड़ी के प्रसाद ग्रहण हेतु जमकर उमड़ी भीड़

 

कानपुर महानगर| (सर्वोत्तम तिवारी) मकर संक्रान्ति के अवसर पर पूरे कम्पू शहर में जगह-जगह खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित हुये| राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, समाज सेवी संगठन और आम जनमानस में धर्मार्थ कार्यों में लगे लोगों ने जगह-जगह स्टाल लगवाकर गरमा-गरम खिचड़ी का वितरण किया|

वार्ड 20 फजलगंज की भाजपा पार्षद श्रीमती राधा पाण्डेय के नेतृत्व में शताब्दी ट्रैवेल्स के पास खिचड़ी वितरण किया गया| जिसमें नव निर्वाचित वार्ड 20 की भाजपा पार्षद राधा पांडेय, हनुमान पाण्डेय, चन्द्र कुमार गंगवानी (लालू) अजय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, के0पी0 उपाध्याय, दिनेश, सुनील, परशुराम, अभिनव, रमेश, राम आसरे पाल आदि लोग मौजूद रहे|

वार्ड 20 फजलगंज में खिचड़ी वितरित करतीं भाजपा पार्षद राधा पाण्डेय

वहीं कल्याणपुर में नेपाली मन्दिर के पास सत्य बहुमत पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्रा के नेतृत्व में भव्य खिचड़ी भोज आयोजित हुआ|
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्रा, अमित कुमार त्रिपाठी, नागेंद्र मिश्रा, डॉ0 रविन्द्र कुमार, गिरिराज किशोर, दिनेश यादव, शारदा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे|

नेपाली मन्दिर कल्याणपुर में खिचड़ी वितरण करतीं सत्य बहुमत पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्रा

वार्ड 24 कृष्णा नगर से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी अजय सिंह तोमर और छावनी विधायक सुहैल अंसारी की टीम ने कृष्णा नगर में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ| जिसमें लोगों ने गरमा-गरम खिचड़ी का लुफ्त उठाया|

वार्ड 24 कृष्णा नगर खिचड़ी भोज में कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी अजय तोमर(पंकज) व छावनी विधायक सुहैल अंसारी

श्याम नगर पीएसी रोड बाईपास देहली सुजानपुर केशा के पास क्षेत्रीय नव युवकों ने स्टाल लगाकर खिचड़ी वितरण की| जिसमें लोगों ने खूब खिचड़ी के प्रसाद को चखा|

बाईपास श्यामनगर केसा के पास खिचड़ी वितरण करते युवा नेता अभय प्रताप सिंह व टीम

इस दौरान अभय प्रताप सिंह चौहान, अवधेश कुमार वर्मा, अंकुर चौरसिया, अखंड ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे|