संसद साक्षी महाराज जी का झांसी जोरदार मे स्वागत

रिपोर्ट – बी के खरे स्वतन्त्र पत्रकार,झाँसी,

उत्तर प्रदेश,झाँसी,15 सितम्बर 2021, बुंदेलखंड की वीर भूमि झांसी मे परम पूज्य संत शिरोमणि शिक्षा के सागर स्वामी व्रहम्मानंद जी महाराज के निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लिए झाँसी में शामिल होने आये हिंदू हृदय सम्राट राम मंदिर आंदोलन मे अग्रणी भूमिका अदा करने वाले, छठी बार लोकसभा सांसद पहुँचने वाले साक्षी जी महाराज ने सभी को आर्शीवाद दिया एवं जोगेश लोधी राजपूत ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। झाँसी नगर आगमन पर लोगो ने उत्साह के साथ डॉक्टर सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज का जोरदार स्वागत सत्कार किया।नगर के गणमान्य वयक्तियो ने मुलाकात की।

डायमंड सीमेंट पारीछा मे पदस्थ मैनेजर जोगेश लोधी राजपूत सामाजिक कार्यकर्ता ने साक्षी महाराज को राम जानकी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह राजपूत एल आर ब्रांड के संस्थापक सुनील लोधी राजपूत आदि कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply