सपा ने गाजियाबाद नपा परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

गाजियाबादः समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद के नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बुधवार को लखनउ में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

सपा जिला प्रभारी जेपी कश्यप ने कहा कि इस सूची में मेयर पद की प्रत्याशी का नाम नहीं है। गाजियाबाद की सीट महिला के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा कि मेयर पद की प्रत्याशी के नाम की घोषणा संभवत आज शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।

दोपहर बाद जारी सूची में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोदी नगर पद के लिए कालूराम निवासी सुदामापुरी मोदीनगर को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुरादनगर की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट पर इमरान निवासी दरगाह मुरादनगर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लोनी सीट से मेहरीन पत्नी असद औलाद अली को प्रत्याशी घोषित किया गया है। यह सीट महिला के लिए आरक्षित है।

नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर अध्यक्ष की सीट के प्रत्याशी के नाम की घोषणा बाद में की जाएगा। इस सीट पर दो दावेदारों में जबर्दस्त लाॅबिंग हुई है।

नगर पंचाय अध्यक्ष निवाड़ी सीट के प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी बाद में की जाएगी। नगर पंचायत पतला अध्यक्ष सीट के लिए कृष्णपाल सिंह को टिकट दिया गया है। इसी तरह नगर पंचायत फरीदनगर सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा बाद में की जाएगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष डासना सीट के लिए महताब की बीवी प्रवीन को टिकट दिया गया है। यह सीट महिला के लिए आरक्षित है।

 

read more at-