समग्र भारत का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 17-23 जुलाई, 2017

अगले 24 घंटों तक मॉनसून सबसे अधिक तटीय ओड़ीशा, तटीय आंध्र प्रदेश और कोंकण गोवा क्षेत्र में सक्रिय रहेगा। इन भागों में भारी वर्षा के आसार।

पूरे सप्ताह सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान (17 जुलाई से 23 जुलाई) 

उत्तर भारत

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 जुलाई तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इन राज्यों में 23 जुलाई से वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि बारिश मुख्यतः जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी जिलों में केंद्रित रहेगी।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 18 जुलाई तक हल्की वर्षा हो सकती है जबकि 19 और 20 जुलाई से इन राज्यों के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में वर्षा बढ़ेगी। इन भागों में 23 जुलाई तक बारिश जारी रह सकती है।

मध्य भारत

ओड़ीशा के तटीय हिस्सों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ेगा। इसके चलते दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाडा और दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। उसके पश्चात छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई तक कुछ स्थानों पर वर्षा जारी रहेगी। तत्पश्चात 23 जुलाई से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और छत्तीसगढ़ में फिर से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत

देश के पूर्वी हिस्सों में विशेष बारिश की संभावना नहीं है अगले कुछ दिनों तक फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि ओडिश में 20 जुलाई तक हल्की से मध्यम वर्षा कई जगहों पर जारी रहेगी। 21 जुलाई से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश में वृद्धि होने के आसार हैं। इन राज्यों में 21 से 23 जुलाई के बीच अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में इस पूरे सप्ताह कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण भारत

बंगाल की खाड़ी और उसे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के पास बने गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 19 और 20 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। उसके पश्चात् यह सिस्टम पश्चिमी दिशा में आगे निकल जाएगा। इसके चलते इन राज्य में बारिश घट जाएगी जबकि कोकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में 23 जुलाई तक अच्छी वर्षा जारी रह सकती है दूसरी ओर केरल सहित दक्षिण भारत के शेष भागों में इस सप्ताह विशेष वर्षा होने के आसार नहीं है। इन भागों में मॉनसून का कमजोर प्रदर्शन जारी रहने का अनुमान है।

read more- skymetweather