सार्थक वेल्फेयर सोसाइटी का लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल सम्मान 2021 संम्पन्न ,

रिपोर्ट:बी के खरे ,वरिष्ठ पत्रकार

उत्तर प्रदेश ,लखनऊ ,31 अक्टूबर 2021,सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल सम्मान समारोह बेबीएन इन ऑडोटोरियम महानगर लखनऊ उप्र में संपन्न हुआ,इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पूर्व मंत्री उप्र सरकार श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।सम्मान समरोह में अनेक छोटी वा बड़ी प्रतिभाओं ने नृत्य कर चार चाँद लगा दिए, कार्यक्रम में इस अवसर पर ग्यारह पुलिस प्रशासन की महिलाओं एवं अन्य सामाजिक कार्यों में अपनी पहचान बना रहीं नारी शक्तियों का सम्मानित किया गया। मुख्य आर्कषण में डा. (श्रीमती) अनीता सहगल वसुंधरा जी को आयरन लेडी की ख्याति से नवाजा जाना है।

महिला विकास मंच, बिहार की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वीणा मानवी जी को नेशनल सोशल वर्कर अवार्ड दिया। पुलिस प्रशासन की महिलाये एवं समाज की विशिष्ट महिलााओं को सम्मानित किया गया, , 11 वर्षों से उत्तर प्रदेश में स्थापित संस्था सार्थक वेल्फेयर सोसाइटी देश, प्रदेश धरती से जुड़े उन संगठनों, व्यक्तियों को सम्मान देने का प्रयास करती है, जिन्होंने आम जन मानस को देश की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया है। यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में दिया जाता है।वही संस्था द्वारा एक असहाय महिला निशि जायसवाल को उनके रोजगार के लिए एक उषा सिलाई मशीन (पावदान वाली )आज भेंट की गई।

अवार्ड प्राप्त करने वालों में श्रीमती अनिता प्रताप ( उपनियंत्रक सिविल डिफेंस), तेजस्वनी सिंह (कॉस्मेटिक इनोवेटर,रिसर्चर),सुषमा वर्मा( जिसने 7 साल में हाइस्कूल किया था),अंशिका पांडेय ( राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार) प्राप्त कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक, गायिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। बच्चों की प्रतिभा से हर कोई प्रफुल्लित हुआ। देश के शीर्ष वरिष्ठ व युवा स्वर मंच पर गूंजे, जिनमें जया श्रीवास्तव,साथ गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड धारक अंकिता वाजपेयी व गिन्नी सहगल प्रमुख हैं।

समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा जायसवाल,पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्बोधन में कहा कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने देश की अखंडता को एक किया। वो गरीबों, किसानों के मसीहा कहे जाते थे। गरीब उनके दिन में बसते थे। देश के एकीकरण का श्रेय उन्हें ही जाता है। पूर्व मंत्री ने कहा आज बड़े गर्व का दिन है कि लौह पुरूष की जयंती पर आज लौह शक्तियों को सम्मानित किया गया है। समाज ऐसी शक्तियों का आगे बढ़कर सहयोग करे। उन्होंने कहा कि हम भारत की फूल और चिंगारी है आज ये संदेश देने की जरूरत है। नारी का सम्मान करें हम, तभी अभिमान करेंगे हम। इससे पहले आयरन लेडी अवार्ड से सम्मानित डॉ. अनीता सहगल ने कहा कि हर घर का एक सूरज होता है वो है महिला।उसकी रोशनी से घर, प्रदेश और देश रोशन होता है।

पुलिस प्रशासन की महिला अधिकारियों/ सिपाहियों का सम्मान :-ख्याति गर्ग- पुलिस उपायुक्त, रूचिता चौधरी- पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, प्राची सिंह- अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी लाइंस, डॉ. अर्चना सिंह- सहायक पुलिस आयुक्त,  श्वेता श्रीवास्तव- सहायक पुलिस आयुक्त, गोमती नगर,  स्वाती चौधरी- सहायक पुलिस आयुक्त गोसाइगंज, नीलम राणा- प्रभारी निरीक्षक कैंट,  रिंकी- उपनिरीक्षक, दुर्गावती-प्रभारी निरीक्षक महिला थाना,  पूनम यादव- महिला आरक्षी, खूशबू सरोज- महिला आरक्षी व  कविता- महिला आरक्षी। कार्यक्रम आयोजक सार्थक वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक/अध्यक्ष  अश्वनी जायसवाल ने हर किसी का हौसला अफजाई किया।फोर्थ इंडिया न्यूज़ चैनल की तरफ से अरुण सिंह चन्देल एडिटर इन चीफ और पंकज यादव कंपनी के डायरेक्टर ने सार्थक वेलफेयर सोसाइटी के आयोजक,संस्थापक/अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल (प्रधान संपादक अपराध्नामा न्यूज़ नेटवर्क )को समाज एवं पत्रकरिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम की सफलता पर मुख्य अतिथि व पूरे सार्थक वेलफेयर सोसाइटी की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply