सिक्किम टकराव के बीच चीन ने जारी किया नया नक्शा, भूटान की जमीन को बताया अपना

सिक्किम पर चल रहे तनाव के बीच चीन ने एक नया नक्शा जारी किया है। इस मैप में चीन ने सिक्किम की विवादित जगह को अपना तो दिखाया ही गया है साथ ही भारत-चीन-भूटान त्रिकोणीय जंक्शन पर भी चीन ने अपना दावा पेश किया है। नक्शे में नीले रंग के तीर के जरिए दावा किया गया है कि भारतीय सेना ने डोकलाम इलाके में बॉर्डर क्रॉस किया है। डोकलाम इलाके को भूटानी क्षेत्र माना जाता है, लेकिन चीन ने इसे अपना बताया है। यह नक्शा शुक्रवार को जारी किया गया था, जिसमें कहा गया है कि डोकलाम इलाका चीन के मवेशियों का पारंपरिक चारागाह रहा है। उसका कहना है कि भारतीय सेना ने डोकाला सीमा क्षेत्र में मानचित्र का उल्लंघन किया है। चीन ने कहा है कि 1890 में ब्रिटिश-चीन संधि के अंतर्गत यह क्षेत्र दर्शाया गया है।

 

read more- jansatta