सिक्किम में भूस्खलन से कई लोगों की मौत

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मंगलवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। इसमें 7 टूरिस्ट की मौत हो गई। मरने वालों में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह घटना सुबह 11.30 बजे गंगटोक को नाथु ला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई।

सेना ने बयान जारी किया- बर्फ के नीचे पांच-छह वाहन फंस गए, जिनमें लगभग 30 लोग थे। शाम चार बजे तक बर्फ से सात शव निकाले जा चुके थे और छह पर्यटकों सहित 23 लोगों को बचा लिया गया था। इनमें 11 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।