सुबह से ही दिल्ली का मौसम खुशगवार रहा

नई दिल्ली (पीटीआई ) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज की सुबह खुशगवार रही, जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विज्ञानियों ने आज दिन में हल्की बारिश के साथ तूफान या धूल भरी आंधी चलने का अंदेशा जताया है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज यहां की आर्द्रता 38 प्रतिशत रही, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी दिल्ली में रात को हल्की बारिश हुयी है। आयानगर और हिंडन में क्रमश: 0.2 मिमी और 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

राजधानी दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

read more- PTI

Be the first to comment

Leave a Reply