सेना और पुलिस पर पत्थरबाज़ी करो … रोज़ मिलेंगे 1000 रुपए, मना किया तो मारे जाओगे,

जम्मू-कश्मीर। एक दिन पहले कश्मीर से ख़बर आई कि भीड़ ने एक डीएसपी को पीट-पीटकर मार डाला। ये कोई पहली बार नहीं है जब स्थानीय लोगों ने पुलिस और सेना पर हमला किया है। पिछले कुछ वर्षों से घाटी के पत्थरबाज और पैसे देकर पत्थरबाजी कराए जाने की ख़बरें चर्चा में रहती हैं। लेकिन ये वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि कैसे पहले कश्मीर के युवाओं को सेना और पुलिस पर पत्थरबाज़ी करने के लिए बरगलाया जाता है और जब वे नहीं मानते तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जाती है।

आज कश्मीर के सुंदरबनी के पुलिस थाने में पहुंचे दो युवाओं ने बताया कि उन्हें पिछले एक महीने से पत्थरबाजों के ग्रुप में शामिल होने के लिए धमकी दी जा रही है। साथ ही उनसे यह भी कहा गया है कि उन्हें 30 हज़ार रुपये महीना इस काम के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ समय बाद 30 हज़ार से ज्यादा रुपये मिलने लगेंगे।

बेरोजगारी का उठाया जा रहा फायदा

सुंदरबनी थाना प्रभारी के पास शिकायत करने पहुंचे इन दोनों युवकों तालिब और अकबर ने बताया कि वे बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि वे सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उन्होंने इसके लिए कई बार परीक्षा भी दी है और सेना की कई भर्ती रैलियों में वे फिट भी हुए हैं लेकिन उनके पास भर्ती के लिए कोई ऑर्डर नहीं आया। उन्होंने बताया कि इसके बाद तंग आकर हमने विदेश में जाकर मज़दूरी करने का मन बनाया। ये बात हमारे पड़ोसी फैज़ हुसैन को पता चल गई। अब वह एक महीने से हमें परेशान कर रहा है।

सेना में भर्ती हुए तो मार देंगे

युवक बताते हैं कि फैज हुसैन ने हमसे मारपीट की और कहा कि अगर हम कश्मीर जाकर सेना पर पत्थरबाज़ी नहीं करेंगे तो वह हमें जान से मार देगा। फैज ने कहा कि सेना वाले कश्मीर में जाकर कश्मीरी भाइयों पर गोली बरसाते हैं जो इस्लाम के विरुद्ध है इसलिए हमें सेना में भर्ती नहीं होना चाहिए।

read moe-GC