16 मई 2017 का मौसमी पूर्वानुमान- उत्तर प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर लू जैसे हालत बने रहेंगे

अंडमान सागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू कश्मीर के पास पहुँच है। मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ रेखा विकसित हो गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा असम से मिज़ोरम तक बनी हुई है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक पहुँच रही है।

देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां

बीते 24 घंटों के दौरान अंडमान व निकोबार और उत्तरी तटीय व आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम जबकि एक-दो जगह भारी बारिश हुई है।

मिज़ोरम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर गरज के साथ वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जम्मू कश्मीर, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रही।

विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओड़ीशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर लू जैसे हालत बने रहे। ओड़ीशा के आंतरिक हिस्सों और तेलंगाना में भी कहीं-कहीं लू का शिकंजा कसा रहा। दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में भी सामान्य से अधिक तापमान के कारण भीषण गर्मी जारी रही।

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी भागों में मॉनसूनी बारिश जारी रहने के आसार हैं। शेष द्वीपीय भागों में भी अच्छी प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में कई जगहों पर गरज के साथ प्री-मॉनसून वर्षा होने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

रायलसीमा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर जबकि विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी पंजाब और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में एक-दो जगहों पर वर्षा होने के आसार हैं।

हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आँधी चलने की संभावना है।

read more- skymetweather

Be the first to comment

Leave a Reply