20 June राशिफल: मंगल हुए आर्द्रा नक्षत्र में अस्त, जानें क्या करवट लेगा आपका भाग्य

दैनिक शुभाशुभ: 20.06.17 मंगलवार चंद्र मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।

 

दैनिक उपाय: कष्ट निवारण हेतु पान के पत्तों पर जलेबी रखकर हनुमान जी को भोग लगाएं।

मेष: कैरियर में अवसर प्राप्त होंगे। मन नियंत्रित कर जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

वृष: नए काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक काम बनते नजर आएंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मिथुन: आत्मविश्वास से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। विरोधियों की सक्रियता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

कर्क: कार्यों में रुकावटें आएंगी अतः कुछ ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

सिंह: काम में मन नहीं लगेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य पूरा करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

कन्या: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। पार्टनर संग मधुरता बनेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

तुला: स्वास्थ्य परेशानी होगी। गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजनों की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में बड़ा लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

वृश्चिक: स्वभाव में नीरसता रहेगी। रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों में आकर उलझन पैदा होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

धनु: प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मकर: पार्टनर रोगग्रस्त होगा। आखें मूंद कर कार्य न करें। प्रेम संबंधों में मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। मन अनेक विचारों से ग्रस्त रहेगा। सृजनात्मक विचारों का लाभ उठाएं। पैंडिंग वर्क समय अनुकूल पूरा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

मीन: नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। मनसूबे कामयाब होंगे। समय पर जरूरी कार्य पूरे होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

read more- punjabkesari

Be the first to comment

Leave a Reply