लखनऊ विशालखंड गोमती नगर में निकला छह फीटा साँप ,

(लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह चंदेल की रिपोर्ट)

भारत ,उत्तर प्रदेश ,लखनऊ,10 जून 2022 , घने जंगलों में कई तरह के भयंकर विषैले सांपो के किस्से-कहानिये सुने होगे , सांप काफी खतरनाक भी होते है , इनके विष से दवा भी बनाई जाती है ,सोने से ज्यादा कीमती है इनका विष। शुक्रवार शाम को गोमती नगर के विशालखंड पांच में छह फ़ीट का साँप एक घर में दिखा और हड़कंप मच गयी ,उस घर में रहने वाली सी.एस पंखुरी सिंह नाम की लड़की की सबसे पहले नज़र पड़ी ,उसके द्वारा शोर मचाते ही उनकी बुआ जो की पेशे से शिक्षिका है अनुराधा सिंह चौहान दौड़ी और शोर मचाते लोगो को इकट्ठा किया।

इसी बीच वह सफ़ेद ,छोटी चित्तिदार साँप आगे खड़ी स्कूटी के अगले पहिये में लिपट गया। पास ही में रहने वाले लोग घर से निकल कर बहार आ गए ,पास के मकान के गार्ड भी पकड़ने के लिए दौड़े ,साँप को देखने के लिए वह भीड़ लग गयी जिससे साँप डर गया और बहार नहीं निकला। जब लोग कम हुए तो वह निकल कर भागा घर के गार्डन में छुप गया।।लोगो द्वारा 112 डायल एमर्जेन्सी करने पर कोई भी रेस्पॉन्स नहीं मिला तब ,समय की नज़ाकत को देखते हुए घर के मालिक इंजीनियर आशुतोष चौहान ने आपने बड़े भाई को सूचना दी ,उन्होंने वन विभाग से समपर्क किया, वन विभाग दो लोगो की द्वारा एक टीम भेजी गई। जगह को गौर से देखा और उसे ढूढ़ कर छड़ी की मदद से पकड़ कर एक बोर में बंद कर दिया। जिन्होंने साप को पकड़ा उन लोगो का नाम गौरव और भरत था ,उन्होंने बताय कि कलिंगा फाउंडेशन के छात्र भी है। यह लोग साँपो का अध्ययन भी करते है। इस साँप को वो जंगल में छोड़ने की बात कह रहे थे।

क्षेत्रिय भीड़ लगाए लोगो ने चैन की साँस ली। दहशत का महोल ख़त्म हुआ। पड़ोसी के यहाँ कार्य करने वाले एक शख्स ने बताया यह साप तीन दिन से एक घर से निकल कर दूसरे घर में जा रहा था , पर आज साफ़ देखा गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply