30 नवम्बर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बनाई जाएगी रणनीति

 

० राजा भैया द्वारा नई पार्टी बनाने की अटकलों को लेकर सभी पार्टियों में मचा हड़कंप
० 23 जून को तय की जायगी रूपरेखा

लखनऊ। (नितिन कुमार )  30 नवंबर 2018 को प्रदेश स्तर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज ( राजा भैया) के निर्दलीय राजनीतिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एतिहासिक कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाने का तैयारी चल रही है जिसके परिपेक्ष में आप सभी राजा भैया समर्थकों से अपील है उपरोक्त कार्यक्रम को पूरे जोशो-खरोश के साथ सफल से सफलतम बनाने में अपना पूर्ण एवं सर्वोच्च योगदान प्रदान करने की कृपा करें तथा उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजन की सूचना जन जन तक पहुंचाने का भी कार्य करें क्योंकि कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर होगा।

राजा भैया के करीबी और मीडिया प्रभारी पिंटू सिंह ने ये भी बताया कि इसी परिपेक्ष में हमारे प्रधान संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 23 जून को 10:00 बजे ए ब्लॉक का माहौल लखनऊ में आयोजित की गई है जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्ष सभी प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं विधान परिषद सदस्य प्रतापगढ़ कुमार अक्षय प्रताप सिंह को भी बुलाया गया है और उपरोक्त प्रधान संगठन भी माननीय रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के स्वर्णिम 25 वर्ष के राजनीतिक यात्रा की तैयारी में लग गया है अखिल भारतीय प्रधान संगठन भी अपना सर्वस्य सहयोग प्रत्येक जनपद पर ब्लॉक प्रत्येक गांव से प्रदेश के देगा आशा है राजा भैया के सभी स्वाभिमानी कार्यकर्ता मतदाता उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अभी से जुड़ जायेंगे।