300 रु0 में जिस्म बेचती है स्कूली लड़कियां, गोरखपुर में गुंडो के दम पर चल रहा है धंधा

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां से सांसद हैं, उस इलाके के कई होटलों का ये हाल है कि अब यहां जिस्मफरोशी का धंधा जोर शोर से चल रहा है। मीडिया के अनुसार स्थानीय लोग भी इस धंधे से जुड़े गुंडे बदमाशों की शह की वजह से कुछ बोलने से बचते हैं।

 

समाचार की तस्वीरें प्रशासन की हकीकत तो बताने के लिए काफी हैं। इस पूरे मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय पर की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन इन गतिविधियों को लेकर चौकन्ना हो गया है। माना जा रहा है कि अब कई पुलिसवालों पर भी गाज गिर सकती है।

 

सूत्रों की माने तो यहां पर 300 रुपए से लेकर 20000 रुपए तक लड़कियों के रेट लगाए जाते हैं। ये लड़कियां कॉलेज, स्कूल और गांव देहात की होती हैं जिन्हें मजबूरन इस धंधे में खींचा जाता है। इन बच्चो को दलालों के माध्यम से फंसाकर यहां लाया जाता है। हालांकि सूत्र यह भी बताते हैं कि अमीर घरों की लड़कियां यहां खुद ही इस धंधे में आसानी से उतर रही हैं। ये अपने पीछे गुंडों की एक फौज रखती हैं, जो जैसे ही इनको लेकर सवाल करता है उसकी पिटाई करवा देती हैं।

 

यहां चल रहे सेक्स के खुले कारोबार की वजह से ही होटलो में कमरों की कीमत अब ज्यादा हो गई है। जो कमरे आम आदमियों के लिए 300 में उपलब्ध होते हैं वह इन  लड़कियों और लड़कों के लिए 1500 में दिए जाते हैं।

 

Read More- Indiasamvad