Unnao SP आफिस में युवक की हुई ऐसी धुनाई, छेड़खानी करने पर महिलाओं ने सिखाया सबक

उन्नाव. यहां के SP आफिस में सोमवार को एक मनचले की जमकर पिटाई हो गई। महिलाओं ने आरोपी युवक पर खूब हाथ साफ किया। दे दनादन चप्पल बरसाती रहीं। दरअसल, महिलाओं का कहना है कि मनचला युवक सरेआम छेड़खानी कर रहा था। विरोध करने के बावजूद मानने को तैयार नहीं था। गुस्से में महिलाओं ने मनचले की पिटाई कर दी।

देखते रहे लोग

– SP आफिस में छेड़खानी का मामला सामने आने पर सनसनी फैल गई।

– तीन-चार महिलाएं मिलकर चप्पलों से आरोपी युवक को पिटती रही।

– वो बचने की तमाम कोशिश कर रहा था। लेकिन, महिलाएं उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी।

– महिलाओं की इस बहादुरी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

– लेकिन, कोई भी आरोपी युवक को बचाने के लिए सामने नहीं आ रहा था।

मुकदमे की तारीख पर आई थी महिलाएं

– महिलाओं ने बताया कि वो कचहरी में मुकदमे की तारीख पर आई थीं।

– उन्होंने कहा कि एसपी कार्यालय के सामने इस तरह की घटना शर्मनाक है।

– महिलाओं ने कहा कि आरोपी मनचले को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

– मीडिया के सामने आए वीडियो में एक पुलिसकर्मी बीचबचाव करता दिख रहा है।

– लेकिन, महिलाएं आरोपी को किसी भी हाल में छोड़ने को तैयार नहीं दिख रही थी।

 

read more- Samachar Plus

Be the first to comment

Leave a Reply