7 July- राशिफल: शुक्र पर पड़ी चंद्रमा की नजर किस राशि की Personality पर पड़ेगा असर

दैनिक शुभाशुभ: 07.07.17 शुक्रवार चंद्र वृश्चिक राशि व ज्येष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा आग्नेय, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति व्यक्तित्व विकास हेतु लक्ष्मी जी पर चढ़े चन्दन से तिलक करें।

मेष: ऑफिशियल बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। अपनी पर्सनैलिटी को विकसित करने का प्रयास करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

वृष: राजनीतिक या सोशल संगठन को जॉइन कर सकते हैं। पर्सनल इच्छाएं पूरी होंगी। ऑफिस और बिजनैस की समस्याएं सुलझेंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मिथुन: विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभल कर रहें वरना मुसीबत मोल लेंगे। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद , शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कर्क: पर्सनैलिटी में निखार आएगा। रोमांस एक्साइटिंग रहेगा। बिजनैस की ऊंच-नीच से कामयाबी पाएंगे। नया प्रोजैक्ट शुरू हो सकता है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

सिंह: कार्यक्षेत्र में पांव पसारना हानि देगा। प्रमोशन हेतु ऑफिशियल चर्चा होगी। बॉस के आदेशानुसार कार्य करें। रोमांटिक बातें होंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कन्या: विरोधी सिर उठाएंगे। पर्सनैलिटी व पोजीशन में इजाफा होगा। संतान की जरूरतों पर ध्यान दें। पहली रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद , शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

तुला: घूमने-फिरने और मौज-मस्ती करने का प्लान बनाएंगे। भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में ध्यान दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृश्चिक: सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई खास व्यक्ति करीब आएगा। सीमाओं में रहकर आगे बढ़ें। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

धनु: धन-सम्पत्ति में सफलता मिलेगी। सोशल रूटीन में बदलाव आएगा। परिजनों से बहस होगी। छोटी बातों को दिल से न लगाएं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

मकर: ऑफिस में कोई चेंज आना संभव है। हर पोजीशन को सूझबूझ से हैंडल करें। नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कुंभ: निजी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सड़क पर सावधानी बरतें, चोट लग सकती है। ऑफिस में कार्यभार बढ़ेगा। काम पर एक्स्ट्रा अटैंशन दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मीन: आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। क्रिएटिविटी का अधिकतम प्रयोग करेंगे। धन के मामले में कठिनाई आएगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

read more- PK