$8,230 अरब की संपत्ति के साथ भारत दुनिया का छठा सबसे धनी देश बना

 

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में भारत $8,230 अरब की संपत्ति के साथ दुनिया का छठा सबसे धनी देश बना। रिपोर्ट में अमेरिका ($64,584 अरब) पहले, चीन ($24,803 अरब) दूसरे और जापान ($19,522 अरब) तीसरे स्थान पर है। वहीं, $9,919 अरब संपत्ति के साथ यूनाइटेड किंगडम चौथे और $9,660 अरब के साथ जर्मनी पांचवे स्थान पर रहा।