लग्ज़री गाड़ियों पर हाथ साफ करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

बुलंदशहर। यूपी में चलाए गए दो सप्ताह के विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बुलंदशहर की सिकंदराबाद पुलिस ने वाहन चोर गैंग के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही से पुलिस ने 3 लग्जरी वाहन बरामद किये है। 
 
बुलंदशहर के आसपास के जनपदों में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बुलंदशहर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस के इस अभियान में दो अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार हो चुके हैं। 
 
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तीन लग्जरी गाड़ी और एक तमंचा भी बरामद किया है। सिकंदराबाद पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले चोरों से जब पूछताछ की तो उन्होंने काम करने का एक नायाब तरीका भी बताया।
 
पुलिस ने इस पूरी वारदात पर कहा कि इस गैंग के बाकी सदस्य भी हैं जिनकी गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी। पुलिस ने भरोसा जताया कि इस गैंग के गिरफ्तार होने के बाद वाहन चोरी की वारदातों में कमी आएगी।
Read More- IndiaVoice