आगरा। जिस बहू के लिए बेटे के मां-बाप सपने सजाकर बैठे हुए ते। उसी बहू ने घर में ऐसा आतंक मचाया कि अब लड़के के मां-बाप इच्छामृत्यू की मांग की है। बहू के रवैये से परेशान होकर बुजुर्ग दंपती ने एसपी सिटी से शिकायत की है। लेकिन माजरा उल्टा पड़ गया।
आरोपी बहू ने ही पुलिस से कहकर दंपती के बेटों को इस कदर पिटवाया कि उन्हें आईसीयू में भर्ती करने की नौबत आ गई। ज़िंदगी से परेशान होकर बुजुर्ग दंपति ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इच्छामृत्यु की मांग की है।
दंपति ने आरोप लगाया कि उनकी बहू ने करोड़ों की कोठी के आधे हिस्से पर कब्जा जमा लिया है। इतना ही नहीं अब वह दहेज के मुकदमे में जेल भिजवाने की भी धमकी दी। इसके साथ ही आरोपी ससुराल वालों से जेल न भिजवाने की शर्त पर हर महीने 8 हजार रुपए वसूलती है।
मनोरंजन विभाग से रिटायर्ड केदारनाथ न्यू आगरा में रहते हैं। उन्होंने शनिवार की शाम एसपी सिटी से अपनी बहू की प्रताड़ना की शिकायत की थी। एसपी सिटी ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला खत्म करवाने की बात कही। इसके बाद वे लौट गए।
रात को पुलिस उनके बेटों को उठा ले गई और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। रविवार की सुबह उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। बहू से डरे हुए सास-ससुर का कहना है कि अब वह आत्महत्या करने को मजबूर हैं। दूसरी ओर, एसपी सिटी कुंवर अनुपम का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी और दोनों पक्षों को साथ बिठाकर समझौते की कोशिश होगी।
पूरा मामला न्यू आगरा के इंजीनियरिंग कॉलोनी का है। मनोरंजन विभाग से रिटायर्ड केदारनाथ के 2 लड़के और 3 लड़कियां हैं। उनकी 250 गज की एक कोठी है। बड़े बेटे राजकुमार की शादी 2002 में हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया।
11 मार्च 2015 को छोटे बेटे जीतेंद्र की शादी बालूगंज के हरीप्रसाद की बेटी रेणु उर्फ भूमि हुई। शादी के बाद से ही नई बहू ने झगड़ा शुरू कर दिया। जबरन आधे घर पर कब्जा कर लिया। जब जीतेंद्र ने भूमि का विरोध किया तो उससे झगड़ा कर कई बार थाने के चक्कर लगवाए।
दो साल पहले झगड़े में मां-बाप का पक्ष लेने पर उसने थाना न्यू आगरा में शिकायत की और पति जितेंद्र को रातभर पिटवाया। जीतेंद्र डर गया और डिप्रेशन में आ गया। इसके बाद भूमि ने घर पर रोजाना झगड़ा शुरू किया। बात-बात पर अपने वकील ताऊ और पिता को बुलाकर बवाल करवाने लगी।
Read More- IndiaVoice