DGP का फरमान, बेसहारों के साथ दीवाली की खुशियां बांटेगी यूपी पुलिस

धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को दीवापली मनाई जाएगी ऐसे में यूपी पुलिस के मुखिया सुलखान सिंह ने एक खास पहल की है। डीजीपी ने अपने मातहतों के साथ तय किया है कि वह बार की दिवाली कुछ खास तरह से मनाएंगे। उन्होंने इसके लिए सभी जिला कप्तानों को निर्देश भी जारी कर दिये हैं। जिसकी पहल जिले में तैनात सभी कप्तानों ने शुरू कर दी है।

DGP ने जारी किया फरमान

सूबे के पुलिस मुखिया सुलखान सिंह ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि इस साल थानेदार और पुलिस कप्तान अपने-अपने इलाके के अनाथ अश्रम और वृद्धाश्रम में जाकर दिवाली मनाएंगे। जिससे जनता के बीच इंसानियत का संदेश भेजा जा सके। डीजीपी की मंशा है कि अनाथ और वृद्धा आश्रम में अगर पुलिस अधिकारी जाकर दिवाली मनाएंगे तो उन लोगों को सहारा मिलेगा और उनकी दिवाली भी मंगलमय होगी।

बेसहारों को मिलेगी खुशियां

डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि 19 अक्टूबर को देशभर में दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। तमाम अनाथ बच्चे और वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग अपने परिवार या संसाधनों के अभाव में यह त्योहार नहीं मना पाते। इसलिए दीवाली की पूर्व संध्या 18 अक्टूबर की शाम 7 से 8 के बीच ऐसे सभी अनाथ आश्रमों और वृद्धाश्रमों में मिठाई, दीया, मोमबत्ती, फल-फूल उपलब्ध कराया जाएं। इसके अलावा सभी जिलों के पुलिस लाइंस में अनाथ बच्चों के साथ सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। सर्कुलर में कहा गया है कि सभी एसएचओ, सर्किल ऑफीसर्स और एडिशनल एसपी इन आयोजनों में खुद मौजूद रहें। जिससे पुलिस की छवि सुधरेगी और लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ेगा।

दूसरी बार होगा ऐसा कार्यक्रम

बता दें कि यूपी पुलिस दीवाली पर दूसरी बार इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगी। इससे पहले सपा सरकार के कार्यकाल में पूर्व डीजीपी जावीद अहमद के आदेश पर भी पिछले साल प्रदेशभर में पुलिसकर्मियों ने बेसहारों के साथ दीवाली मनाई थी।

 

read more at-