Mobile के बदले खरीदार को अमेजन से मिला साबुन और Bharat 2 फोन: रिपोर्ट

ईकॉमर्स साइट पर कुछ खरीदते समय डिलीवरी बॉक्स में साबुन या ईंट प्राप्त करना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई खबरें आ चुकी हैं जिसमें यूजर्स द्वारा ईकॉमर्स साइट पर स्मार्टफोन के बदले बॉक्स में कुछ और प्रोडक्ट की शिकायत की गई। वहीं अब एक और ऐसी शिकायत सामने आई है जो कि OnePlus 5 यूजर ​द्वारा की गई। जिसमें OnePlus 5 की खरीदारी पर यूजर को अमेजन इंडिया से डिलीवर हुए बॉक्स में साबुन और एक अन्य यूजर को OnePlus 5 के बदले माइक्रोमैक्स का फोन प्राप्त हुआ। हालांकि यह नया नहीं है, फिर भी यह आश्चर्यजनक है कि उपयोगकर्ताओं को ईकॉमर्स साइट से खरीदारी के समय गलत उत्पादों का वितरण किया गया है।

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 5 यूजर को फोन के बॉक्स में साबुन मिला। इमेज में OnePlus 5 का बिल दिया गया है और उसके बॉक्स में डमी डिवाइस है। किंतु यूजर को अमेजन इंडिया से प्राप्त हुए OnePlus 5 स्मार्टफोन के बॉक्स के अंजर साबुन मिला।

oneplus-5-amazon-complaint1

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने शिकायत की है कि उसे OnePlus 5 के बदले माइक्रोमैक्स Bharat 2 फोन प्राप्त हुआ है जिसकी कीमत केवल 3,500 रुपए है। वहीं वनप्लस ने इन सभी शिकायतों को वापस करते हुए यूजर्स को अमेजन इंडिया से संपर्क करने को कहा है। जबकि अमेजन ने अभी तक आॅफिशियल तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

शिकायतों को पोस्ट करने वाले उपयोगकर्ता सत्यापित खरीदार हैं फोन प्राप्त नहीं होने के अलावा, उन्होंने बॉक्स से लापता एक्सेसरीज की भी कई शिकायतें भी हैं। फोन के डेंट्स के बारे में कई लोग शिकायत कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स इस हेंडसेट के खराब प्रदर्शन को लेकर भी​ शिकायत कर चुके हैं। जिनके मुताबिक इसमें खराब कैमरा जूम और वाईफाई कनेक्शन की समस्या है। इन सभी शिकायतों को दर्ज करने वाले यूजर्स सत्यापित हैं और उनके द्वारा लिखे गए खराब रिव्यु पर शक नहीं किया जा सकता।

 

OnePlus 5 भारतीय बाजार में एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया और कुछ चुनिंदा वनप्लस स्टोर पर ही सेल के लिए उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, यह स्मार्टफोन एक Amazon Fulfilled smartphone है, जिसका अर्थ है कि उपयोगकर्ताओं को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि स्मार्टफोन अमेजन इंडिया गोदाम में स्टॉक में उपलब्ध है।

 

read more- BGR