UN की बैठक में चीन-पाक से तनातनी पर भारत रखेगा अपना पक्ष, इवांका ट्रंप से मिलीं सुषमा

न्यूयॉर्कः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचीं। उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं सुषमा एक सप्ताह यहां रूकेंगी। समझा जाता है कि अपने सप्ताह भर के इस दौरे में सुषमा, सत्र में शिरकत करने आए अन्य नेताओं के साथ करीब 20 द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय बैठकें करेंगी। सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता की शुरुआत हुई जिसमें भारत, अमेरिका और जापान ने बिना किसी देश का नाम लिए उत्तर कोरिया को परमाणु तकनीक मुहैया कराने वालों की पहचान करने तथा उसमें लिप्त देशों की जिम्मेदारी तय करने की जरूरत पर बल दिया है।

तीनों देशों ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी एवं परमाणु खतरे को लेकर गहन विचार मंथन किया और इसके मद्देनकार आपसी सहयोग बढ़ाने के उपायों पर बातचीत की। तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने आज आवागमन की आजादी, अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के सम्मान और विवादों के शांतिपूर्ण हल की जरूरत पर जोर दिया। डोकलाम संकट और चीन के दमनकारी बर्ताव की पृष्ठभूमि में आज तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर त्रिपक्षीय बैठक हुई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और जापान के विदेश मंत्री टी. कोनो ने समुद्री सुरक्षा, संपर्क और प्रसार के मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया।

Read More at-