मिस्र की राजधानी कायरो में नरसंहार, 24 ईसाइयों की गोली मारकर हत्या

मिस्र की राजधानी कायरो में अज्ञात बंदूकधारियों ने कत्लेआम मचाया है। यहां ईसाइयों को ले जा रही एक बस पर मिलिट्री की वेश भूषा में खड़े तैयार हमलावरों ने एक बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। इस हमले में 24 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हो गये हैं। इंटरनेशनल वेबसाइट फाक्स न्यूज के मुताबिक आठ से दस हमलावरों ने दक्षिण कायरो से गुजर रही बस पर गोलियां चलाई। मुस्लिम बहुल देश मिस्र में पिछले कुछ दिनों से ईसाई समुदाय के लोग कट्टरपंथियों के आसान शिकार हो गये हैं।मिस्र में ईसाइयों पर ये हमला रमजान से तुरंत पहले हुआ है। अब तक किसी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन मिस्र के कोप्टिक क्रिश्चयन आतंकी संगठन इस्लामिक ग्रुप के निशाने पर रहे हैं। सुरक्षा कर्मी हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं।

read more- Jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply