आज से हिमाचल में जय’राम’ राज, नए CM की हुई ताजपोशी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लगभग दो तिहाई बहुमत से जीत के बाद मंडी जिले की सिराज सीट से निर्वाचित पार्टी विधायक जयराम ठाकुर ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को यहां शपथ ग्रहण की। उनके साथ 11 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। खचाखच भरे ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रगान के साथ शुरु हुए भव्य समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जयराम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

एक नजर जयराम ठाकुर की कैबिनेट परः
महेंद्र सिंह ठाकुर (धर्मपुर), आइपीएच विभाग
किशन कपूर (धर्मशाला),
सुरेश भारद्वाज (शिमला), शिक्षा विभाग
अनिल शर्मा (मंडी), ऊर्जा मंत्रालय
सरवीन चौधरी (शाहपुर),
डा. रामलाल मारकंडेय (लाहौल स्पिति),
विपिन परमार (सुलाह),
वीरेंद्र कंवर (कुटलहड़),
विक्रम सिंह (जसवां परागपुर),
गोबिंद सिंह ठाकुर (मनाली), पर्यटन युवा सेवाएं और बागवानी विभाग
डा. राजीव सैजल (कसौली)

 

read more at-