DGP की बातें सुन लड़कियों के हौसलों ने भरी उड़ान

लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ के मामलों को देखते हुए आए-दिन कहीं न कहीं बच्चियों को जागरूक करने के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक कार्यक्रम जीजीआईसी विकास नगर लखनऊ में आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम चैतन्य फाउंडेशन की ओर से आयोजित (organized) किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह और 1090 वीमेन हेल्पलाइन के आईजी नवनीत सिकेरा रहे।

चैतन्य फाउंडेशन तथा जीजीआइसी ने मिल कर आयोजित किया था कार्यक्रम

चैतन्य फाउंडेशन तथा जीजीआइसी विकास नगर के सयुंक्त तत्वाधन से आज हौसलों की उड़ान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे DGP सुलखान सिंह ने विद्यालय की छात्राओं को नियंत्रित जीवन शैली के बारे में समझाया।

इसके साथ ही उन्होंने अत्याचार, शोषण और दैनिक जीवन में होने वाली छेड़छाड़ से बचने के तरीकों के बारे में भी बालिकयों को समझाया। डीजीपी ने साइबर क्राइम और शिक्षा से सम्बंधित उपयोगी बातों के बारे में भी चर्चा की।

 

read more at-