कानपुर में पटाखा फैक्ट्री के अन्दर विस्फोट 2 की मौत, आधा दर्जन मकान ढहे

  • महराजपुर इलाके के सरसौल का मामला,जोरदार धमाके से आस पास के दर्जनों मकान ध्वस्त
  •  क्षेत्र में दहशत का माहौल,भारी पुलिस प्रशासन के साथ बचाव दल मौके पर

कानपुर महानगर| (सर्वोत्तम तिवारी )उत्तर प्रदेश  कानपुर में बुधवार की दोपहर 1 बजे के करीब महाराजपुर इलाके में जोरदार धमाके की आवाज से लोग दहशत में आ गये| बम विस्फोट से आसपास के छह मकान ध्वस्त हो गए हैं| दो की मौत और कई लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है|

कानपुर जिले के महाराजपुर के सरसौल क्षेत्र में बम विस्फोट से छह मकान ढह गए| धमाके के बाद मलबे में काफी लोगों के दबे होने की सूचना है| पुलिस प्रशासन के साथ बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है। अभी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के मरने की बात कही जा रही है| पुलिस के मुताबिक सरसौल बाजार मुख्य बस्ती में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी|

धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान भी विस्फोट की चपेट में आ गए| घायलों को मलबे से निकालकर कांशीराम अस्पताल भेजा जा रहा है|
त्योहारी मौसम में हुये ऐसे हादसे से इलाके के लोग सहमे हुये हैं|