केशव प्रसाद मौर्या का शासन अलग ही चलता है, दाल में नमक बराबर भ्र्ष्टाचार की छूट ठेकेदारों को

लखनऊ : यह कहना गलत नही होगा कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री भाजपा के सिद्धांतों के विरुद्ध शासन में अपनी अलग कार्य प्रणाली अपनाकर शासन चला रहे है। भाजपा जहाँ एक ओर भ्रस्टाचार मिटाने की बात करती है तो केशव प्रसाद मौर्या ठेकेदारों को दाल में नमक बराबर भ्रस्टाचार करने की छूट देते फिर रहे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनके सभी मंत्रियों ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के भले ही जंग छेड़ रखी है, लेकिन मौर्या इससे सहमत नज़र नही आते है। वे भ्रस्टाचार में छूट के पक्षधर है।

अतः स्पष्ट है कि योगी आदित्यनाथ के सहयोगी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भ्रष्टाचार के पूरी तरह से खत्म होने के पक्ष में नहीं है।

केशव नाथ मौर्या कल हरदोई  में एक कार्यक्रम के दौरान  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलने के साथ  ठेकेदारों को  काम में दाल में नमक के बराबर भ्रष्टाचार करने की छूट दे दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ठेकेदार दाल में नमक बराबर ही खाएं। ज्ञात हो कि  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के पास लोक निर्माण  जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी है।

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। विभाग संभालते ही पूर्ववर्ती सरकार जो कारनामे पता चले वह चौकाने वाले थे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के नाम पर कागजों में काम हुआ और भुगतान भी हो गया, लेकिन जमीन पर सड़क का कहीं पता ही नहीं था। उन्होंने अब सड़क निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। ठेकेदार सरकारी राशि लूट नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि व्यवसाय की तरह ठेकेदारी करें और दाल में नमक बराबर खाएं तो ठीक है। बड़ा घोटाला तथा गड़बड़ी की तो फिर बर्दाश्त नहीं होगी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कल भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें कीं लेकिन साथ में यह भी कह गए कि खाओ लेकिन उस तरह जैसे दाल में नमक खाया जाता है। एक तरफ तो उन्होंने राज्य सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का दावा किया, वहीं दूसरी ओर ‘दाल में नमक’ की तरह खाने की बात कहकर छोटे स्तर पर भ्रष्टाचार की ही पैरवी कर दी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भ्रष्टाचार से मुक्त शासन चाहते हैं। कमाओ लेकिन दाल में जैसे नमक खाया जाता है वैसे खाओ, दाल में नमक की तरह खाओ। उन्होंने कहा कि कमाई करना, व्यापार करना गलत नहीं है लेकिन अगर आप सोचेंगे जनता का जो हिस्सा है, उसे लूटेंगे तो भाजपा की सरकार में लूटने वाले को माफ नहीं किया जाता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में कहा कि अभी तक प्रधान लाभार्थी से रुपये वसूल रहते होंगे, लेकिन अब ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आराम करने की सलाह दी है। केशव ने कहा कि वह डिप्रेशन में हैं और कुछ दिन घर में बैठकर आराम करें। उन्होंने अखिलेश यादव को डिप्रेशन में बताया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार पत्थर दिल थी और शिलान्यास ही करती थी, लेकिन भाजपा विकास पर भरोसा करती है और विकास ही कर रही है।

 

Read More at-