गाजियाबाद: मुठभेड़ में कार लूटकर भाग रहे बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस का बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है। साहिबाबाद पुलिस ने कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि लूट की कार भी बरामद हो गई है।

साहिबाबाद पुलिस ने अल्टो कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ा

साहिबाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश अल्टो कार लूटकर भाग रहे हैं। जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। लेकिन भोपुरा के पास सिकंदरपुर में पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कई बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है पुलिस 

फिलहाल पुलिस फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में लगातार कॉम्बिंग कर रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर एसपी सिटी आकाश तोमर ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एडीजी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में लगातार बदमाशों का सफाया कर रही है पुलिस 

गाजियाबाद में पुलिस का ये तीसरा एनकाउंटर है। दरअसल यूपी में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में मेरठ जोन पुलिस सबसे आगे हैं। एडीजी जोन प्रशांत कुमार सक्रिय है। प्रशांत कुमार ने अपने मातहतों को निर्देश दे रखा है। वो किसी भी कीमत पर अपराध का गढ़ बन चुके पश्चिमी यूपी से इसको जड़ से उखाड़ फेंके। एडीजी के आदेश के बाद जोन के  सभी जिलों में कई नामी अपराधी या तो मुठभेड़ में ढेर हुए हैं। या फिर सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

 

read more at-